{"_id":"58d0278c4f1c1b2f4f1a1328","slug":"house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में तोड़फोड़ कर की लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में तोड़फोड़ कर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो महिलाएं घायल, एक गंभीर, रेफर
मौके से तमंचा बरामद, प्रेम विवाह से नाराज भाई ने की वारदात
दो महीने पहले अपनी मर्जी से विवाह करना एक युवती को महंगा पड़ गया। इससे नाराज युवती के भाई ने अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव मुर्गहा स्थित ससुराल में रह रही युवती और उसकी ननद की जमकर पिटाई कर दी। घर में तोड़फोड़ भी की। पिटाई से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावर विवाहिता के जेवर भी लूट ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मजरूबी चिट्ठी बनाकर दोनों घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां विवाहिता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव मुर्गहा निवासी ममता ने बताया कि जनवरी माह में गांव के ही खजांची के साथ उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। यह शादी उसके भाई को पसंद नहीं थी और वह आए दिन उसे मारने पीटने की धमकी देता था। आरोप है कि वह अपनी ननद तकदीरा के साथ शौच करने जा रही थी। रास्ते में उसका भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ आ धमका और ममता की पिटाई करने लगा। ननद तकदीरा ने जब विरोध करते हुए उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावर ममता की सोने की चेन, मटर माला, चांदी की सुतली व पायल लूट लिए। किसी तरह से दोनों जान बचाकर शोर करते हुए भागकर घर पहुंची तो हमलावर उनका पीछा करते हुए उसके घर आ धमके। घर के बाहर रखे परचून के खोखे की खिड़की आदि तोड़ दी। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए चारपाई और अन्य सामान बाहर फेक दिया। शोर सनुकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। तीनों हमलावरों को घेरकर ग्रामीणों ने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंचती, इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग निकले। भागते समय एक हमलावर के पास से तमंचा वहीं गिर गया। पुलिस ने ने मौके से एक तंमचा भी बरामद किया हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी बनाकर दोनों घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां से ममता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दरोगा दिलीप प्रजापति का कहना है कि मारपीट और तोड़फोड़ हुई है, लेकिन उन्होंने तमंचा बरामद होने की बात सिरे से खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।