फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House fire Burn an animal alive

घर में लगी आग से  एक पशु जिंदा जला

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
House fire Burn an animal alive
आग - फोटो : अमर उजाला
घर से सामान निकालते वक्त युवक झुलसा, भर्ती 
विज्ञापन

 गांव बघैया निवासी शत्रोहन लाल के घर में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधा एक भैंस की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटों के बीच घर से सामान निकालने के दौरान गांव का एक 18 वर्षीय युवक का चेहरा झुलस गया। उसे कस्बे के एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। 

ग्राम पंचायत भेड़ौरी के मजरा बघैया निवासी सत्रोहन लाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे उसके छप्परपोश मकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। वह कुछ समझ पाते और शोर शराबा करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की उठी लपटों के कारण ग्रामीणों की कोशिश नाकाम रही। ग्रामीणों ने आसपास के घरों के छप्परों को गिराकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में रखी पांच हजार रुपये की नकदी, बिस्तर, चारपाई, अनाज, कपड़ों सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधे एक भैंस की जिंदा जलकर मौत हो गई। घर से सामान निकालने का प्रयास करते समय गांव निवासी 18 वर्षीय विजयपाल का चेहरा झुलस गया। जिसे कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed