{"_id":"e9033b7b1ce5ea2ff9ccd148a0a579cc","slug":"home-lighting-loss-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जला, हजारों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जला, हजारों का नुकसान
बांकेगंज
Updated Tue, 20 Jan 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम महराजनगर में सोमवार रात एक बजे गुड्डी देवी के घर में पड़े छप्परों में आग लग गई। इससे घर में रखा उसका सारा सामान और अनाज जलकर राख हो गया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबूू पाया।
ग्राम महराजनगर निवासिनी गुड्डी देवी के घर में पड़ा छप्पर सोमवार रात धू-धू कर जलने लगे। गुड्डी देवी ने गहरी नींद में सोए बच्चों को किसी तरह उठा कर वहां से भाग कर जान बचाई। आग लगने से गुड्डी के घर में रखा कीमती सामान, रजाई, गद्दे, तीन हजार रुपये नकद जल कर राख हो गए। इसकी सूचना उसने ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम सहित तहसील कर्मियों को दी है। ग्राम प्रधान ने महिला को तात्कालिक सहायता के तौर पर खाना बनाने के लिए चावल उपलब्ध कराए।
रजागंज। करनपुर गांव निवासी मैकू के घर सुबह आग लग गई। जिससे घर का सामान और 5500रुपये जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।