फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Home guards slap BDC member

बीडीसी सदस्य को होमगार्डों ने थप्पड़ मारे     

Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 09 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने डीएम और थाने में की शिकायत      
अपने घर से बाइक से कस्बा आ रहे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान उसकी बाइक सामने से आ रहे तहसीलदार की गाड़ी के सामने आ गई। नाराज तहसीलदार ने चालक को गाड़ी रोकने का आदेश दिया। गाड़ी से उतरे होमगार्डों ने गालियां बकते हुए उसके कई चाटे जड़ दिए। लोगों को आता देखकर तहसीलदार होमगार्ड को बैठाकर गाड़ी समेत खिसक लिए। बीडीसी सदस्य ने मामले की शिकायत डीएम और थाने में तहरीर देकर की है।       

गांव मंझिली पुरवा निवासी बीडीसी सदस्य श्रवण कुमार सोमवार को अपनी बाइक से शाम करीब साढे़ तीन बजे कस्बा आ रहे थे। झंडी रोड स्थित रमेश होटल के पास एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था। उसने ट्रक को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से तहसीलदार की गाड़ी तेज रफ्तार से जिला मुख्यालय के लिए जा रही थी। बाइक सामने आती हुई देखकर तहसीलदार का चालक बड़बड़ाया और गाड़ी रोक दी। गाड़ी में बैठे होमगार्ड उतरे और बाइक चालक श्रवण को आवाज देकर रोक लिया। बाइक रुकते ही होमगार्ड उसके पास पहुंच गए और गालियां बकते ही दो होमगार्डों ने उसके कई चाटे जड़ दिए। इस संबंध में होमगार्डों ने बताया कि तहसीलदार के कहने पर बाइक चालक को डांटा गया था। तहसीलदार पूरन सिंह राना ने बताया कि बाइक चालक बाइक सही से नहीं चला रहा था। यदि गाड़ी न रोकते तो दुघर्टना हो सकती थी। सबक सिखाने के लिए थोड़ी बहुत फटकार लगवाई थी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed