फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Having failed in Kheri rape The teenager's murder

खीरी में रेप में असफल होने  पर किशोरी की हत्या

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Having failed in Kheri rape The teenager's murder
rape

विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र की घटना, गन्ने के खेत में मिला शव
जानवर चराने के लिए शाम को घर से गई थी किशोरी
परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर जताया संदेह, जमकर पीटा

हैदराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 17 साल की एक किशोरी का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रेप की कोशिश में असफल होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना स्थल से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवार वालों को सूचना मिलने पर उन्होंने गांव के ही एक युवक पर शक जताया और उसके घर पर धावा बोल दिया। उन लोगों ने युवक को घर से ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

किशोरी के घरवालों का कहना है कि रेप के प्रयास में असफल होने पर हत्या की गई है। लड़की जानवर चराने के लिए शाम को निकली थी। जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई। घरवालों को गांव में ही एक खेत के पास उसका शव मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। घरवालों को गांव के एक लड़के पर ही शक था। घरवाले उसके घर पहुंच गए और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि एससपी देवेंद्र चौधरी को मौके पर भेजा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed