{"_id":"112bd4cd741b0d518f5a0431e8e483ce","slug":"hatya-ki-do-ghatnaon-main-ulag-gai-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की दो घटनाओं में उलझ गई पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की दो घटनाओं में उलझ गई पुलिस
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Mar 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बेहजम क्षेत्र के बसारा गांव में लल्लूराम वर्मा हत्याकांड और खीरी थाना क्षेत्र के सरखनपुर गांव में गन्ना छीलने गए मजदूर रामखिलावन की हत्या की घटना की जांच में पुलिस उलझ कर रह गई है। काफी समय बीतने पर भी दोनों ही मामलों में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। जबकि कई बार परिवारीजन इन मामलों में अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।
नीमगांव क्षेत्र के बसारा गांव में पांच/छह मार्च की रात लल्लूराम की सोते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले पीड़ित परिवार की ओर से गांव के ही चार व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई बार पीड़ित परिवार वालों ने अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। वहीं आरोपियों के पक्ष में भी ग्रामीण अधिकारियों से मिल चुके हैं। हत्या की इस घटना में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
वहीं 22 फरवरी को खीरी थाना क्षेत्र के गांव सरखनपुर में गन्ना छील रहे मजदूर रामखिलावन की दिनदहाड़े धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक रामखिलावन के पिता श्रीकेशन की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज दी, लेकिन नामजदों में बहादुर और अनिल की गिरफ्तारी करने के बाद से ही पुलिस चुप्पी साध गई है। अन्य आरोपी अभी नहीं पकड़े जा रहे हैं। इस घटना में पुलिस शुरू से ही नौ लोगों की नामजदगी को लेकर असमंजस में फंसी हुई है।
विज्ञापन
00
हत्या की दोनों ही घटनाओं में विवचेना की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी