फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hanged in a minor dispute and gave life

मामूली विवाद में फांसी लगाकर जान दी

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
खमरिया।
खमरिया। Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईसानगर थाना क्षेत्र के दरिगापुर निवासी जमुना प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र जयपाल ने मामूली विवाद के चलते लाखुन परसिया रोड पर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के दरिगापुर निवासी जमुना प्रसाद का 40 वर्षीय अविवाहित पुत्र जयपाल, अपने बहनोई बाबूराम के यहां पांच साल से रह रहा था। बुधवार की रात शराब पीने के बाद परिवार वालों से उसका किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। रात में लाखुन परसिया रोड पर पेड़ से अपने ही गमछे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने शव लटकता देख ख़मरिया पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान परिवार वालों ने जयपाल के रूप में की। पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed