फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   hangama

खेत में मृत मिले तीन गोवंशीय पशु, बवाल

Wed, 15 Jul 2015 11:10 PM IST
बेहजम
बेहजम Updated Wed, 15 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
hangama
नीमगांव थाने के कस्बा बेहजम के निकट बाछेपारा भट्ठे के पास गन्ने के खेत में तीन गोवंशीय पशु मरे मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे लखीमपुर-मैैगलगंज मार्ग जाम हो गया। सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए तो एसपी अरविंद सेन मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार को बेहजम चौकी से करीब 500 मीटर दूर गांव बाछेपारा में भट्टे के पास लक्ष्मीकांत के गन्ने के खेत में तीन गोवंशीय पशु मरे मिले। पशुओं के पैर और मुंह रस्सी से बंधे थे। खेत स्वामी ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की सूचना अधिकारियों को दी, तब तक एकत्र हुए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नोरबाजी की। सीओ मितौली और एसओ ने मौैके पर पहुंचकर लोगों समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अरविंद सेन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने के निर्देश एसओ को दिए।ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस के गांव रारी, मलिकपुर, मलिगवा, सरैय्या आदि गांवों से गो-तस्करी की जाती है। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता सौरभ सिंह, उमाशंकर मिश्र, विनोद शुक्ला मंगूलाल मौर्य, गोरक्षा समिति के पवनेश महराज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौैजूद रहे। घटना को लेकर मंगूलाल मौर्य और पवनेश ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गो हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी। बेहजम क्षेत्र में हुई गोहत्या से विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं में रोष है। विहिप कार्यकर्ताओं ने गो हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र में गायों की मौत की खबर सुनकर विहिप की टीम मौके पर पहुंची। यहां विश्व हिंदू परिषद के सह जिलामंत्री मोनू मिश्रा ने कहा इस समय गो हत्यारे बहुत सक्रिय हैं। कहीं न कहीं रोज गो हत्याओं की घटना को अंजाम दिया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वहां से गायों की लोडिंग होती है। विहिप नेताओं ने कहा कि इसमें कुछ सपा नेताओं की मिली भगत है। विश्व हिंदू परिषद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। गोहत्यारों को मुंहतोड़ जवाब देगा। यहां बजरंग दल के जिला सहसंयोजक आलोक मिश्र ने कहा कि यदि गुरुवार तक गो हत्यारों  की गिरफ्तारी कर उन पर रासुका नहीं लगाई गई तो थाने का घेराव किया जाएगा। बजरंग दल गो हत्यारों को स्वयं दंड देगा। गोरक्षा समिति के प्रदेश सचिव पवनेश जी महाराज ने कहा यदि इस प्रकार की घटनाओं को रोका नहीं गया तो संत महात्माओं को लेकर गो हत्यारों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया जाएगा। घटना स्थल पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, के अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि यहां पर पशुओं को गाड़ी में लादा गया, जिस दौरान तीन पशुओं की मौत होने पर उन्हें वहीं छोड़ दिया गया। मौके पर गाड़ी से मोबिल आयल गिरने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed