फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Haitenshn line loose wire burned two acres of sugar cane

हाइटेंशन लाइन के गिरे तार से दो एकड़ गन्ना जला

Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Haitenshn line loose wire burned two acres of sugar cane
From time immemorial, the wondrous power of mantras - फोटो : amarujala
- पिछले तीन सालों से लगातार हो रही तार टूटने की समस्या
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव अमेठी निवासी इजहार के गन्ने के खेत में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोस के दो अन्य गन्ने के खेतों को अपने आगोश में समेट लिया, जिससे तीनों किसानों का करीब दो एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। 

गांव अमेठी निवासी इजहार ने बताया कि तीन सालों में हर साल उनके खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाता है। सोमवार को भी टूटकर गिरे तार से उनके गन्ने में आग लग गई। जब तक वह लोग जान पाते और मौके पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पड़ोस के वसीउल्ला और वहीदउल्ला के गन्ने को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हैरों आदि से जुताई कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तीनों किसानों का मिलाकर करीब दो एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया। किसानों ने बताया कि हाईटेंशन के तार काफी जर्जर हालत में हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से तारों को बदलने की मांग की गई, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शायद बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed