{"_id":"582216534f1c1bf67eb38e4e","slug":"graves-makes-a-body-found-after-four-months-sent-to-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीनों के बाद कब्र खुदवाकर शव निकाला, पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार महीनों के बाद कब्र खुदवाकर शव निकाला, पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/ बेहजम।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कब्र के पास लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीनों के बाद कब्र खुदवाकर शव निकाला, पोस्टमार्टम को भेजा
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, जहर देकर हत्या करने का संदेह
डीएम के आदेश पर नीमगांव पुलिस ने चार महीने पहले संदिग्ध हालात में मरे गांव बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय प्रदीप का शव कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां का आरोप है कि उसके पुत्र की गांव के ही लोगों ने दिल्ली में पिटाई की और उसे जहर खिला दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 26 अगस्त को इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
गांव बहादुरपुर निवासी नन्ही देवी के मुताबिक गांव के ही शिववीर सिंह दिल्ली में परिवार के साथ मजदूरी करते थे। आरोप है कि शिववीर सिंह उसके पुत्र को दिल्ली में मजदूरी कराने के लिए ले गया था। आरोप है कि जहां उसकी पिटाई की और जहर खिला दिया। पुत्र की हालत बिगड़ी तो वहां काम कर रहे धीरज और कौशल ने उन्हें सूचना दी। जिस पर वह चार जुलाई 16 को दिल्ली पहुंचीं। जब वह पुत्र को लखीमपुर ला रहीं थीं तो बेहजम और नीमगांव के बीच उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से उसे सदमा लगा और वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर गांव के लोगों ने उसके पुत्र का शव दफना दिया। जब उसे होश आया तो वह थाना नीमगांव गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली, कोर्ट के आदेश पर नीमगांव पुलिस ने शिव वीर सिंह, उसकी पत्नी, छुटकन्नी, पुत्र प्रमोद, पुत्रवधू ममता, रामू, राजू, मोहित और कोतवाली सदर के गांव हरिहरपुर निवासी सुधीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी क्र म में अब डीएम के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को शव कब्र से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नन्ही देवी को जगी इंसाफ की उम्मीद
बेहजम। पिता के चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण गांव बहादुरपुर निवासी प्रदीप सिंह ही अपने माता-पिता का कमाऊ पूत था। मृतक की मां नन्ही देवी और उनके परिवार के लोगों के दिलों में नीमगांव पुलिस के कार्रवाई न करने का मलाल है। नन्ही बताती हैं कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। पिता के असहाय होने के कारण ही वह प्रदीप दिल्ली गया था। नन्ही का कहना है कि एक महिला से अवैध संबंधों के शक में आरोपियों ने प्रदीप की पिटाई की और उसे जहर खिला दिया। उसका कहना है कि वह अपने बेटे के हत्यारोपियों को सजा दिलाकर ही चेन लेंगी।