फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gram Panchayat member with knives Smooth

ग्राम पंचायत सदस्य को चाकुओं से गोदा

Thu, 09 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो/बेलरायां। Updated Thu, 09 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat member with knives Smooth
crime - फोटो : amar ujala
आठ नामजद, अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के गांव भूलनपुर में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य 35 वर्षीय गंगाराम की पहले घर में घुसकर जमकर पिटाई की। बाद में चाकुओं से गोद दिया। पति को बचाने आई उसकी पत्नी की भी बेरहमी से पिटाई की गई। करीब आधे घंटे तक हमलावर मारपीट करते रहे, लेकिन आरोपियों की दहशत के चलते कोई दंपति को बचाने का साहस नहीं जुटा सका। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी निघासन लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल महिला की ओर से सात लोगों को नामजद कर एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ग्राम पंचायत भिड़ौरी के गांव भूलनपुर निवासी पंचायत सदस्य गंगाराम ने बताया कि मंगलवार की रात्रि वह अपने घर पर आ रहे थे। गांव के ही रामखिलावन वर्मा के लड़के की साइकिल सड़क पर खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण वह साइकिल से टकरा गया। उसने साइकिल सड़क पर खड़ी करने का जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। लोगों के आने पर मामला शांत हो गया। वह घर पहुंचा ही था कि रामखिलावन वर्मा के परिवार के ही दिलीप, अमित, रोहित, सुरेंद्र, निर्मित, दिनेश, कन्हैया लाठी-डंडा लेकर आ धमके और घर में घुसकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे खींचकर पिटाई करते हुए ग्राम प्रधान के घर ले जाने लगे। घर के बाहर खींचकर लाने के बाद उसके पेट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। पत्नी वैजयंती देवी जब बचाने पहुंचीं तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। हमलावर करीब आधे घंटे तक उसकी पिटाई कर बवाल करते रहे, लेकिन कोई बचाने का साहस नहीं जुटा सका। मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग निकले। परिवार के लोग गंभीर हालत में गंगाराम को लेकर पहले बेलरायां पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे एंबुलेंस से सीएचसी निघासन ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दूसरे दिन हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसकी छुट्टी कर दी। कोतवाली प्रभारी एसके  सिंह ने बताया कि सात लोगों के नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed