{"_id":"5745af274f1c1bb515692890","slug":"government-timber-to-take-possession-of-the-villagers-chased-vnkarmion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लकड़ी कब्जे में लेने गए वनकर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी लकड़ी कब्जे में लेने गए वनकर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : अमर उजाला
वनकर्मी बोले, जान बचाकर भागना पड़ा गांव से
महकमे के आला अफसरों को भी दी गई खबर
बिजुआ चौकी से पहुंचे इंचार्ज ने भी की बवाल की पुष्टि
गोला रेंज के गदियाना गांव में एक सरकारी पेड़ के काटे जाने की खबर पर पहुंची वन विभाग की टीम पर लोग हमलावर हो गए। इस पर वन कर्मचारियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भागना पड़ा, इस बीच टीम के तीन कर्मचारी गांव में ही छिप गए, डर की वजह से टीम कई किमी पैदल सफर कर कर मंगलवार रात एक बजे वन चौकी पहुंची। मामले की जानकारी गोला रेंजर को दे दी गई है।
मामला भीरा थाना क्षेत्र के गदियाना गांव का है। गदियाना गांव में सड़क के किनारे यूकेलिप्टिस के पेड़ लगे हैं, चार दिन पहले आई आंधी में एक भारी भरकम पेड़ टूट कर बिजली की लाइन पर गिर गया था। इस पेड़ को हटाने के लिए ग्रामीण उसे काटकर ले गए थे। गोला रेंज का मामला होने पर मंगलवार को बैबहा बीट के फारेस्टर अमित प्रकाश मिश्रा, फारेस्ट गार्ड वीएन शुक्ला के साथ करीब सात-आठ वनकर्मी गदियाना गांव में शाम को पहुंचे थे। वनकर्मियों के मुताबिक काटे गए सरकारी पेड़ को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद रहे थे, इसी बीच गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। गांव वालों ने वनकर्मियों का विरोध करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इस मामले में फारेस्टर का फोन बंद होने से जानकारी नही मिल सकी। मौके पर टीम में साथ में रहे फारेस्ट गार्ड वीएन शुक्ला के मुताबिक गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने टीम को रोक लिया, भीड़ ने टीम को रोकते हुए ट्रैैक्टर कब्जे में लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान पूरी टीम जान बचाकर भाग गई। वीएन शुक्ला के मुताबिक रात करीब एक बजे टीम के सदस्य अलग अलग रास्ते से बैबहा वन चौकी पर पहुंचे। इससे पहले मामले की जानकारी रेंजर समेत अधिकारियों को दे दी गई थी। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली धनतरिया गांव में खड़ा करा दी गई है, वन कर्मचारी बगैर आला अफसरों के दोबारा गांव जाने की हिम्मत नही कर पा रहे हैं। मामले की सूचना पर चौकी इंचार्ज बिजुआ एसएन सिंह मौके पर पहुंचे थे, उनके मुताबिक गांव पहुंचने पर वन कर्मचारी गांव से जा चुके थे।
रेंजर गोला उमेश चंद्र राय के अनुसार गदियाना गांव में हुए मामले की सूचना मुझे देर से मिली है, मैं बाहर था, वापस आ रहा हूं। वन कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद कारवाई होगी।