{"_id":"6af4af25c18e9b81400af5ad","slug":"a-youth-was-sent-to-jail-for-inciting-people-in-asewa-village-auraiya-news-c-211-1-aur1024-154710-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: असेवा गांव में लोगों को उकसाने में युवक भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: असेवा गांव में लोगों को उकसाने में युवक भेजा गया जेल
फोटो-39-गांव में लोगों से बात करते पुलिसकर्मी। संवाद
Link Copied
अयाना। असेवा गांव में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व पुलिस से अभद्रता के मामले में बुधवार को तीसरे दिन भी पीएसी तैनात रही। मामले में पुलिस ने अजीतमल के एक युवक को लोगों को उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
असेवा गांव में सोमवार को रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आरोप है कि लोगों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। मामले में चौकी प्रभारी रमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने बताया कि गांव की गतिविधियों पर पुलिस नजर बनाए हुए है। अजीतमल जैनपुर निवासी दीपक उर्फ प्रदीप पर झगड़े के लिए उकसाने का आरोप है। उसका चालान किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।