{"_id":"58a72d1d4f1c1bda4ed83e48","slug":"gonpakr-knife-killing-of-the-young-man-undergoing-reconciliation-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह करा रहे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलह करा रहे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो निघासन खीरी।
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन के लालबोझी गांव का मामला
साले बहनोई के विवाद में सुलह करा रहा था युवक
थाना क्षेत्र के गांव लालबोझी में शुक्रवार की रात में चालीस वर्षीय रामलखन के सीने में एक युवक ने चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
लालबोझी गांव निवासी कौशल पुत्र मनोहर की गांव में ही ससुराल है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात कौशल ने नशे में अपने साले डल्ला के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर आमादा हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान उधर से निकल रहे रामलखन पुत्र कल्लू ने साले बहनोई के बीच हो रहे विवाद को निपटाने का प्रयास किया और कौशल को समझाने लगा। इस पर कौशल ने रामलखन के साथ झगड़ा करते हुए उसके सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामलखन की मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं, कौशल भी गांव से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
वर्जन
लालबोझी गांव में चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी, मौके पर गया था। पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- डीसी मिश्रा, कोतवाल निघासन