फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Go Nepal Wood Dunlop filled holding

नेपाल जाते लकड़ी भरे डनलप पकड़े

Mon, 19 Jan 2015 06:41 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Mon, 19 Jan 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Go Nepal Wood Dunlop filled holding
आदिवासी थारू क्षेत्र में वन समिति सदस्यों ने तीन डनलपोें पर लादकर नेपाल ले जाई जा रही साखू की कीमती लकड़ी पकड़ी है। समिति सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को देकर कुछ वनकर्मियों पर दुधवा पार्क से पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वन समिति के सदस्यों ने नेपाल सीमा पर आबाद थारू ग्राम नझोटा एवं ढकिया के बीच लकड़ी लदे तीन डनलप जब मोहाना नदी पार करते देखे तो ललकार कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना एसडीएम, सीओ एवं दुधवा पार्क के डिप्टी डायरेक्टर को दी। वन समिति सदस्यों का आरोप है कि यहां तैनात कुछ वनकर्मी स्वयं जंगल से पेड़ कटवाकर नेपाल भेजकर मोटी रकम ऐंठते हैं और उन्हें जंगल से जलौनी लकड़ी और घास-फूस लाने तक से मना करते हैं। उधर समाचार भेजे जाने तक पार्क प्रशासन ने लकड़ी भरे डनलपों को अपने कब्जे में नहीं लिया था और वन समिति के सदस्य डनलपों को घेरे हुए थे। वनजन मंच के वरिष्ठ सदस्य रजनीश ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed