फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dalit girl misconduct

दलित किशोरी से रेप

Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मोहम्मदी।
अमर उजाला ब्यूरो  मोहम्मदी। Updated Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dalit girl misconduct
rape - फोटो : File Photo
दो दिन बाद कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर, रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उपले थोप रही 16 वर्षीय दलित किशोरी को गांव का ही नरेंद्र गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और किसी को जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी दी। किशोरी के घर वालों का आरोप है कि आरोपी के घर वालों ने उसे कोतवाली नहीं जाने दिया और रिपोर्ट दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। दो दिन बाद रविवार को वह किसी तरह से पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

पीड़ित के पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उनकी पुत्री उपले थोप रही थी। पांच बजे गांव का ही नरेंद्र वहां पहुंच गया और पुत्री को गन्ने के खेत में खींच ले गया। पुत्री ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और दुराचार किया। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी और भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी के घर वालों से की। आरोप है कि इस पर आरोपी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इस वजह से वह दो दिन कोतवाली नहीं आ सका। रविवार को वह पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। मामले की विवेचना सीओ एलडी भारती को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed