{"_id":"59037c8e4f1c1b4522c0cb98","slug":"girl-gets-dirt-from-pond-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से मिट्टी लेने गई बालिका डूबी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब से मिट्टी लेने गई बालिका डूबी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
pool
- फोटो : अमर उनाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहेली ने बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुई
कस्बा निवासी हसरत की 11 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
गांव निवासी हसरत की पुत्री 11 वर्षीय फरीदा गांव की सहेली अफसाना के साथ शुक्रवार को बस्ती के छोर पर स्थित तालाब से मिट्टी लेने गई थी। बताते हैं कि मिट्टी में हाथ पैर गंदे होने से वह तालाब में घुसकर पानी में हाथ-पैर धोने लगी। इसी बीच वह गहरे पानी में पहुंच गई, जिससे डूबने लगी। यह देख साथ गई सहेली अफसाना ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। वह चीखती चिल्लाती घर आई और परिवार वालों को घटना बताई। इस पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसका शव किसी तरह तालाब से बाहर निकाला। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया की जानकारी होने पर सिपाही मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है, जिस पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिवार वालों को सौंप दिया।