फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gas attack on the agency of rogues , the janitor of the shackled looting

गैस एजेंसी पर बदमाशों का धावा, चौकीदार को बांधकर की लूटपाट

Wed, 12 Aug 2015 07:26 PM IST
निघासन
निघासन Updated Wed, 12 Aug 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Gas attack on the agency of rogues , the janitor of the shackled looting
सिंगाही रोड स्थित जेके शाक्य इंडेन गैस एजेंसी पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर 570 रुपये और बैटरी लूट ली। इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपाइटर ने थाने में लूट की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव बंगलहा कुटी निवासी दयाशंकर चक्रवर्ती जेके शाक्य इंडेन गैस एजेंसी में चौकीदार है। मंगलवार रात करीब 1.30 बजे पांच बदमाश आए। उनमें से तीन बदमाश गैस गोदाम की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने चौकीदार को जगाया और तमंचे के बल पर  बंधक बना लिया और उसके पास सेे 570 रुपये लूट लिए। उसके बाद वहां रखी बैटरी भी लूट ले गए। उसके बाद बदमाशों ने गोदाम की चाबी मांगी। जब उसने गोदाम की चाबी होने से इंकार किया तो बदमाश उसकी पिटाई करते हुए चले गए। दयाशंकर और गैस एजेंसी के प्रोपाइटर जीतू शाक्य ने लूट की तहरीर थाने में दी। एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि घटनास्थल पर हल्का दरोगा को भेजा है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दो दिन पहले सिंगाही के दो राहगीरों से बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed