फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gangrape with two women rocks lakhimpur kheri

ननद-भाभी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप 

Mon, 12 Mar 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Mar 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with two women rocks lakhimpur kheri
डेमो इमेज

विज्ञापन
खेतों की ओर गईं 13 वर्षीय ननद और उसकी 19 वर्षीय भाभी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सात मार्च की शाम बाइक सवार चार युवकों ने दोनों को रास्ते से अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर घटना के छठवें दिन चारों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस दोनों पीड़ितों का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराएगी। 
थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सात मार्च की शाम पत्नी उसकी बहन के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी बीच पड़ोसी गांव के संदीप, सरजीत, राकेश और बाला प्रसाद दो बाइकों पर सवार होकर पीछे से आ धमके। बहन और पत्नी का मुंह दबाकर बाइकों पर बैठा लिया और अज्ञात जगह पर ले जाकर तमंचे के दम पर सामूहिक रेप किया और सुबह चार बजे दोनों को छोड़ा। सुबह घर आने पर ननद और उसकी भाभी ने घरवालों को आप बीती बताई। 
विज्ञापन

इससे घरवालों के होश उड़ गए। घरवाले दोनों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक रेप सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ितों ने घटना के अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को मामले की मौखिक सूचना दी थी, लेकिन तहरीर नहीं दी थी। रविवार को तहरीर मिली थी, जिस पर सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को दोनों पीड़िताओं को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed