{"_id":"5aa695f24f1c1ba4758b50c0","slug":"gangrape-with-two-women-rocks-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननद-भाभी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननद-भाभी को बंधक बनाकर किया गैंगरेप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतों की ओर गईं 13 वर्षीय ननद और उसकी 19 वर्षीय भाभी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सात मार्च की शाम बाइक सवार चार युवकों ने दोनों को रास्ते से अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर घटना के छठवें दिन चारों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस दोनों पीड़ितों का जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराएगी।
थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सात मार्च की शाम पत्नी उसकी बहन के साथ खेतों की ओर गई थी। इसी बीच पड़ोसी गांव के संदीप, सरजीत, राकेश और बाला प्रसाद दो बाइकों पर सवार होकर पीछे से आ धमके। बहन और पत्नी का मुंह दबाकर बाइकों पर बैठा लिया और अज्ञात जगह पर ले जाकर तमंचे के दम पर सामूहिक रेप किया और सुबह चार बजे दोनों को छोड़ा। सुबह घर आने पर ननद और उसकी भाभी ने घरवालों को आप बीती बताई।
इससे घरवालों के होश उड़ गए। घरवाले दोनों को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक रेप सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ितों ने घटना के अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को मामले की मौखिक सूचना दी थी, लेकिन तहरीर नहीं दी थी। रविवार को तहरीर मिली थी, जिस पर सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को दोनों पीड़िताओं को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।