{"_id":"57051d964f1c1b9c5ec810d7","slug":"four-people-on-the-issue-of-pornographic-photos-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो बनाने का मामला चार लोगों पर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो बनाने का मामला चार लोगों पर दर्ज
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pics
शहर की एक युवती ने युवक, माता-पिता समेत चार पर लगाए गंभीर आरोप
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक युवक पर डरा-धमकाकर फेसबुक पर दोस्ती, फिर घर पर सेल्फी लेकर उससे अश्लील फोटो बनाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत एसपी अखिलेश चौरसिया से की गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी हर्षित शेखर ने फेसबुक पर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद हर्षित ने अपने दोस्त विशाल सिंह चौहान से धमकी दिलवाई, जिसने कोचिंग जाते समय रास्ते में रोककर तेजाब डालने की धमकी दी। इससे डरकर उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद हर्षित ने मोबाइल पर फोन करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती को घर बुलाकर हर्षित ने सेल्फी ली और उससे कट पेस्ट करके अश्लील फोटो बना दी। अब युवती का शादी तय हो चुकी है, तो आरोपी युवक उसे बरबाद कर देने की धमकी देकर मानसिक शोषण कर रहा हैै। इस दौरान युवती ने 1090 वूमेंस पावर लाइन पर फोन कर इस मामले की सूचना दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हर्षित शेखर, पिता अरविंद शेखर, मां कविता शेखर और दोस्त विशाल सिंह चौहान के खिलाफ आईपीसी 354, 507 और 67/72 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।