{"_id":"57c3261c4f1c1b5f6fd4f587","slug":"four-of-the-seven-villages-stealing-millions-from-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों के सात घरों से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार गांवों के सात घरों से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की गश्त के बीच हो रहीं वारदातें, किसी भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं
जिले में चोरियों का क्रम जारी है। शनिवार की रात चोर थाना ईसानगर के दो गांवों के तीन, फरधान के एक गांव के तीन, पुलिस चौकी ओयल के एक गांव से लाखों रुपये का सामान पार कर ले गए। इसके अलावा कस्बा बेलरायां में खड़े छह ट्रकों से डीजल समेत अन्य सामान चोरी कर भाग निकले। पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
ईसानगर। पहली वारदात मितौला गांव में हुई। गांव निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे दरवाजे की जंजीर तोड़कर चोर घर में घुस आए और दो बक्से, 50 हजार रुपये, दस साड़ी, 20 हजार रुपये, एक जोड़ी कंगन, एक सोने का हार, एक चांदी की जंजीर, एक जोड़ी झाला, दो मंगलसूत्र, चांदी की जेवरी सहित लाखों का सामान बटोर ले गए। इसके बाद गांव शिवपुर निवासी जमुना दुबे के घर से बर्तन, जेवर, 10 हजार की नकदी, चोरी कर ले गए। इसी गांव के सोबरन तिवारी के खोखा का ताला तोड़ कर हजारों रुपये का सामान भर ले गए। गांव में घर के बाहर सो रहे शिवकुमार वर्मा की टार्च उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
फरधान। गांव रुकुंदीपुर निवासी जमुना प्रसाद के घर चोर छत से होकर घर के अंदर आए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक जोड़ी कुंडल, माला, करधनी, पायल, तीन जोड़ी बिछिया और बर्तन चुरा लिए। इसके बाद चोर पड़ोसी राजेंद्र के यहां नकब लगाकर घर में घुसे और पांच सौ रुपये, एक चेन, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, दो अंगूठी, झुमकी पर हाथ साफ कर दिया। इसी क्रम में गांव के ही श्रवण के यहां से हजारों के बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। राजेंद्र के चोरी गए बक्से सुबह रामस्वरूप के खेत से बरामद हुए। एसआई मुसाफिर प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मामले की अब तक रिपोर्ट नही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ओयल। ग्राम तकिया निवासी इमरान अली अपने घर के आंगन में सो रहे थे। आधी रात के बाद नकब लगाकर चोर घर में घुस गए और तीन हजार रुपये की नकदी, सोने के बुंदे, दो बेटियों के एक-एक जोड़ी नाक का फूल, एक गैस बड़ा और एक छोटा सिलेंडर, मोबाइल कपड़े आदि सामान चोरी कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
चोरों ने उड़ाया डीजल समेत हजारों का सामान
बेलरायां। बेलरायां चौकी पुलिस के गश्त न करने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चीनी मिल गेट के पास कसबा निवासी रियासत अली, शिवकुमार जायसवाल, रवि कुमार जायसवाल, वकील शाह समेत छह लोगों के ट्रक चीनी मिल गेट के पास खड़े थे। शनिवार की रात चोरों ने पाइप काटकर करीब तीन सौ लीटर डीजल, बैटरा, जैग आदि सामान चोरी कर लिया। ट्रक स्वामियों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कर्मी गश्त के बजाय रात भर चौकी में सोती है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।