{"_id":"1c3e7ad874d26da626074c21e5d5eab7","slug":"four-houses-half-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों से डेढ़ लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों से डेढ़ लाख की चोरी
निघासन
Updated Sun, 17 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दमनाबेहड़ गांव में नकब लगाकर और नौगवां में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 20,400 की नकदी के साथ करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
दुलही के मजरा दमनाबेहड़ निवासी संकटा पाल ने बताया कि अधिक गर्मी होने के कारण बड़ा बेटा महेश घर के बाहर बरामदे में सोया था। उसके दो अन्य बेटे मुनेश और सुरेश रिश्तेदारी में गए हुए थे। शनिवार की रात एक बजे नकब लगाकर कमरे के अंदर घुसे चोरों ने घर में रखी पांच हजार की नकदी, 62 ग्राम चांदी, सोने की झुमकी, मटर माला, नथुनी नाक का फूल आदि सामान उठा ले गए। उधर दौलतापुर के मजरा नौगवां में गुड्डू की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 15 हजार की नगदी, सोने की झुमकी, बर्तन आदि सामान उठा ले गए। उसके बाद पड़ोसी रामनरेश की साइकिल, राजाराम की घर के बाहर रखी बैट्री, लालाराम के घर में रखी चार सौ रुपये की नगदी, पायल आदि सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी है। इधर एसओ अनिल कुमार शाही ने जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।