फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Found dead hanging of newly married woman, fear of murder

नव विवाहिता का लटकता मिला शव, हत्या की आशंका            

Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/मूड़ासवारान।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/मूड़ासवारान। Updated Tue, 23 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Found dead hanging of newly married woman, fear of murder
body - फोटो : amar ujala
एक माह पूर्व हुआ था सजातीय प्रेम विवाह
विज्ञापन

पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
पति समेत चार के विरुद्घ नामजद रिपोर्ट दर्ज

अलीगंज रोड पर प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय कैंपस के सामने जंगल के अंदर एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। पुलिस ने मौके से सल्फास की गोली, पर्स, पानी की बोतल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्घ दहेज के लिए हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चमनपुर मजरा रहीमनगर ग्रंट निवासी पृथ्वीपाल ने बताया कि उनकी पुत्री सोनी (20) का गांव के ही शत्रोहनलाल के पुत्र अभिषेक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के राजी होने पर पिछले एक अप्रैल को गांव में ही जयमाला द्वारा शादी करा दी गई थी। किंतु शादी में दहेज न मिलने से शत्रोहनलाल और उनके परिवार वाले खुश नहीं थे। पृथ्वीपाल ने लड़की और दामाद को अपने घर पर ही रख लिया था। एक सप्ताह पूर्व अभिषेक घर से कहीं चला गया। 22 मई की सुबह सोनी भी गोला थाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। किंतु देर शाम तक घर न आने पर उन्होंने सोनी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 23 मई की दोपहर बाद पुलिस ने सोनी की लाश जंगल में पेड़ से लटके होने की सूचना दी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो पुत्री के पैर जमीन से लगे हुए थे। पुलिस ने पिता पृथ्वीपाल की तहरीर पर शत्रोहनलाल, उसकी पत्नी, विपिन कुमार और अभिषेक कुमार के विरुद्घ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा गया है कि अभिषेक आप चले गए हो, अब मै किसके सहारे जियूंगी। तुम्हारे मां-बाप भी मुझे नहीं चाहते हैं। मृतका का चेहरा भी नीला था। उसके पैर जमीन से सटे हुए घुटने से मुड़े थे। सल्फास की गोली, पानी की बोतल और रसगुल्ले मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि मृतका का चेहरा नीला था, इससे लगता है कि उसने कुछ प्वाइजन लिया है। लेकिन सल्फास खाने के बाद खुद फांसी लगाना संदिग्ध लग रहा है। हो सकता है उसे लटकाया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार यादव, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed