फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former head of the body found in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला पूर्व प्रधान का शव

Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
निघासन/सिंगाही।
निघासन/सिंगाही। Updated Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Former head of the body found in mysterious circumstances
मंगलवार से लापता सिंगाही थाना क्षेत्र के बथुआ गांव की निवर्तमान प्रधान लक्ष्मीना देवी की लाश बुधवार को संदिग्ध हालात में गांव के पास जौरहा नाले से बरामद हुई। वह मंगलवार को गांव के उत्तर में अपना खेत देखने गईं थी और तभी से लापता थीं। बुधवार अपराह्न पास के जंगल में लकड़ियां बीनने गए आसपास के कुछ लकड़हारों ने उनकी लाश नाले में पड़ी देखी और उनके बेटों को इसकी खबर दी। उनका पुत्र कृपाशंकर बथुआ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रत्याशी हैं। मृतका के लड़के ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उसने हत्या का आरोप अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी पर लगाया है। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र के बथुआ ग्राम पंचायत की लक्ष्मीना देवी (68) पत्नी रामहरख निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं। उनके लड़के कृपाशंकर ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने निवास के गांव प्रधानपुरवा से करीब एक किलोमीटर उत्तर में अपना खेत देखने गईं थीं। मंगलवार को देर शाम तक वापस न आने पर घरवालों ने अन्य ग्रामीणों के साथ लक्ष्मीनादेवी की खेत और इसके आसपास काफी दूर तक उनको तलाश किया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार को भी घरवालों ने उनकी तलाश की। इसके बावजूद उनका पता नहीं चला। बुधवार दोपहर वह गुमशुदगी की तहरीर देने सिंगाही थाने गया। इसी बीच किसी ने उसको फोन पर उसकी मां की लाश खेत से करीब एक किमी दूर जौरहा नाले में पड़ी होने की इत्तिला दी। लक्ष्मीना देवी के बेटे कृपाशंकर ने अपने एक प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर इस बाबत एसओ सिंगाही जेपी यादव ने बताया कि वह वृद्ध थीं और अक्सर घर से घूमने निकल जाती थीं। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed