फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former council member killed in accident

हादसे में पूर्व पालिका सदस्य की मौत

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former council member killed in accident
दुर्घटना
पत्नी गंभीर रूप से जख्मी, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

पलिया-भीरा रोड पर ग्राम अतरिया के पास एक बेकाबू कार ने बाइक से पत्नी के साथ यहां आ रहे  मोहल्ला सिंघइया  निवासी पूर्व पालिका सदस्य को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। उनको सीएचसी लाया गया जहां से पूर्व पालिका सदस्य को रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मोहल्ला सिंघईया निवासी रामप्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र पालूू मोहल्ले के पूर्व पालिका सदस्य हैं। मंगलवार देर शाम बाइक से वह अपनी पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी के साथ भीरा से कोई काम निपटाकर वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान अतरिया के पास एक बेकाबू कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी पत्नी जहां मौके पर ही गिर गई वहीं कार में फंसकर पूर्व पालिका सदस्य करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटते चले गए। किसी राहगीर के फोन करने के बाद पहुंची एंबुलेंस ने जख्मी पूर्व पालिका सदस्य और उनकी पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर पूर्व पालिका सदस्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जबकि घटना के बाद कार सवार कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed