फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forgery of money

जालसाज ने हड़पे रुपये

Sun, 22 Mar 2015 10:56 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Forgery of money
 खुद को प्रमुख सचिव का रिश्तेदार बताकर नौकरी का झांसा देने और धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित बेरोजगार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। जालसाज की गिरफ्तारी और हड़पे गए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस पर सीओ मोहम्मदी को जांच सौंपी गई है।  
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी जगसीर सिंह ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पड़ोसी जिले सीतापुर के सेक्रेट हार्ट कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई के दौरान वहीं गल्ला मंडी के एक आढ़ती ने खुद को प्रमुख सचिव का रिश्तेदार बताते हुए उसे झांसे मे लिया था। आरोप है कि जालसाज ने शैक्षणिक अभिलेखों की छायाप्रतियां लेने के साथ ही नौकरी के नाम पर एडवांस रकम के रूप में 2.20 लाख रुपये ले लिया था। इसके बाद प्रमुख सचिव का तबादला होने की बात कहते हुए लगातार बहानेबाजी की गई, जब जगसीर ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए रुपये वापस दिलाने की मांग की तो तीन मार्च को बुलेरो में अपने साथियों के साथ जालसाज ने धावा बोल दिया, उसकी बुरी तरह पिटाई करने के बाद हमलावरों ने उसे बुलेरो डालकर अगवा करने का भी प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस ने इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की न ही मुल्जिमान की गिरफ्तारी की गई। डीएम किंजल सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed