{"_id":"6cfa0089c285cf9c978b4fd632ce01d5","slug":"forest-edge-found-the-young-man-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल किनारे मिला युवक का शव
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sat, 07 Nov 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर जंगल के किनारे एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
जंगल के किनारे एक युवक को शव पड़ा देखकर दोपहर बाद गांव वालों ने प्रधान दिव्या गिरि के पति देवेंद्र गिरि को जानकारी दी। प्रधान ने घटना की सूचना कोतवाल एके उपाध्याय को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद कांशीराम कॉलोनी निवासी नीलम मिश्रा ने पुलिस को देखा तो वह भी वहां पहुंच गई। नीलम ने बताया कि पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। छोटा पुत्र नवीन मिश्रा मुंबई में है। वह और उनका बड़ा पुत्र राजकुमार मिश्रा(25) कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं।
वह किसी काम से लखीमपुर गई थीं। शाम को वह अमीरनगर के पास गरदहा में रात को रुक गई थीं। कॉलोनी में उनका पुत्र रात को अकेला था। शनिवार को जब वह कॉलोनी पहुंचीं तो पुत्र को न पाकर ढूंढने निकली थीं। कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया है। कोतवाल ने बताया कि राजकुमार के सिर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा हो सकता है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।