फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest department handles climbed four hunters

वन विभाग के हत्थे चढ़े चार शिकारी

Thu, 05 Mar 2015 06:13 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Thu, 05 Mar 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
Forest department handles climbed four hunters
वन विभाग ने हिरन के शिकार की कोशिश और जहरीली कीटनाशक दवा देकर सारस मारने के मामले में चार शिकारियों को पकड़ने का दावा किया है। इन सभी आरोपियों को वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 28 फरवरी को कुछ शिकारी मैलानी रेंज की खरेहटा बीट में हिरन का शिकार करने की नीयत से जंगल के बाहरी किनारे पर खाबड़ लगा रहे थे। इस दौरान शिकार की तलाश में झाड़ियाें में घात लगा कर बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। बाघ के हमले के बाद यह शिकारी वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। घायल शिकारियों ने चोरी-छिपे प्राइवेट चिकित्सक के यहां अपना इलाज कराया। सुराग लगने पर वन विभाग ने छानबीन शुरू की तो हिरन के शिकार की कोशिश का मामला सामने आया।
विज्ञापन

पुष्टि होने पर डीएफओ साउथ नीरज कुमार के निर्देश पर रेंजर मैलानी डीएस यादव ने नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह रेंज के गांव मक्कागंज और खरेहटा में छापा मारकर तीन शिकारियों रामस्वरूप, फेरूलाल और रामभजन को गिरफ्तार कर लिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मैलानी रेंज के ही नरायनपुर गांव में 27 जनवरी को जहरीली कीटनाशक दवा फ्यूराडान देकर बड़ी संख्या में सारस मारने के आरोप में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया है। शिकारियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने छोटे पक्षियों का शिकार करने के लिए फ्यूराडान दवा डाली थी, इससे चिड़ियों के साथ ही कुछ सारस की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया सारस की मौत के बाद पकड़े जाने के डर से उनके शव ठिकाने लगा दिए।
डीएफओ साउथ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों शिकारियों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed