{"_id":"589b3e1d4f1c1b875237a297","slug":"foreign-injured-in-a-road-accident-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में विदेशी घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में विदेशी घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनमार्क के कॉरीडोन निवासी हैं थॉमस
स्कूटी से लखनऊ जाते वक्त बाबागंज के पास हुआ हादसा
बुधवार को सीतापुर मार्ग पर बाबागंज के पास सड़क हादसे में एक विदेशी घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर डॉक्टरों ने सर, आंख के पास में चोट आने की बात बताई है। हालांकि विदेशी की हालत ठीक बताई जाती है। घायल विदेशी के पास डेनमार्क का पासपोर्ट है।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल विदेशी ने बताया कि उसका नाम थॉमस है और वह डेनमार्क के कॉरीडोन शहर का रहने वाला है। 61 वर्षीय थॉमस ने बताया कि वह अकेला ही दिसंबर माह में भारत भ्रमण पर तीन माह के लिए भारत आया है। भारत आने के बाद वह टनकपुर गया था और वहां से पीलीभीत फिर पलिया जाने के बाद बुधवार को स्कूटी से लखीमपुर के रास्ते लखनऊ जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने थॉमस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थॉमस के सर, आंख और अंगुलियों में चोटें आई हैं। वही,ं इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. हर्ष देव भारती का कहना है कि विदेशी की हालत ठीक है और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।