{"_id":"593a8f4e4f1c1b00399c8163","slug":"for-more-than-three-years-the-fugitive-soldiers-will-go-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से कम एक साल से अधिक समय से जमे सिपाही हटेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से कम एक साल से अधिक समय से जमे सिपाही हटेंगे
टीएन अवस्थी लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब छवि और अधिक शिकायतों वाले सिपाही हैं रडार पर
एएसपी ने मांगी थानों से सूची
जिले में तीन साल से अधिक समय से एक ही थाने और चौकियों पर तैनात सिपाहियों के साथ ही ऐसे सिपाही जो तीन साल से कम और एक साल से अधिक समय से थानों, चौकियों पर तैनात हैं। इनको बदलने की एएसपी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन साल से कम और एक साल से अधिक समय वाले सिपाहियों में सिर्फ ऐसे सिपाही हटाए जाएंगे, जिनकी शिकायतें हैं या फिर उनकी हलके में छवि खराब है।
जिले के थानों और चौकियों पर तैनात बड़ी संख्या में ऐसे सिपाही है, जो राजनीतिक संरक्षण होने या फिर कुछ अफसरों के नजदीकी होने का लाभ लेकर कई सालों से एक ही थाने व चौकी पर डटे हैं। इन सिपाहियों को अफसरों का भी कोई भय नहीं है। ये सिपाही क्षेत्र और हल्का में रहकर पूरी मनमानी करते थे। कुछ सिपाही तो ऐसे हैं, जिनके संबंध भी खुराफाती तत्वों से है। इसकी शिकायतें भी एसपी और एएसपी को मिली हैं। पहले चरण में एएसपी ने तीन साल से अधिक समय से डटे सिपाहियों को हटाने का मन बनाया है। इनमें से कुछ सिपाहियों का गुरुवार की रात एएसपी ने स्थानांतरण भी कर दिया है। इसके पीछे उनकी मंशा सिपाहियों के बने गढ़ को धराशायी करने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की है। इसके अलावा तीन साल से कम और एक साल से अधिक समय से तैनात ऐसे सिपाहियों को चिन्हित कर सूची तलब की है, जिनकी छवि ठीक नहीं हैं, या फिर अधिक शिकायतें हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में तीन साल से अधिक समय से जमे इन सिपाहियों को इधर से उधर किया जाएगा।
पहले तीन साल से अधिक समय से एक ही थाने और चौकी पर तैनात सिपाहियों को हटाया जाएगा। इनमें से कई सिपाहियों को इधर से उधर किया भी गया है। तीन साल से कम और एक साल से अधिक समय से तैनात सिपाही जिनकी क्षेत्र में छवि ठीक नहीं है या फिर उनकी अधिक शिकायतें हैं। ऐसे सिपाहियों की सूची लेकर उन्हें भी इधर से उधर किया जाएगा।
विज्ञापन
घनश्याम चौरसिया, एएसपी