फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fook trees shed Woman Gangrep

झाड़-फूक के बहाने महिला से गैंगरेप

Tue, 09 Jun 2015 11:59 PM IST
ईसानगर
ईसानगर Updated Tue, 09 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fook trees shed Woman Gangrep
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पड़ोस के गांव में तांत्रिक के पास रविवार की रात झाड़ फूक कराने गई थी, जहां तांत्रिक और उसके भाई ने महिला के साथ रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ गए सास-ससुर को बांधकर डाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला को संतान नहीं हो रही थी, जिसका इलाज वह पास के गांव चौरा निवासी तांत्रिक के पास करा रही थी। रविवार की रात को तांत्रिक ने महिला को झाड़ फूक के लिए बुलाया था। महिला अपने सास-ससुर के साथ तांत्रिक के पास गई थी। आरोप है कि तांत्रिक शंकर पुजारी और उसके र्भाई शंभू ने सास-ससुर को बांधकर डाल दिया, जिसके बाद महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला र्ने ईसानगर पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद सीओ धौरहरा मनोज यादव जांच करने गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक शंकर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed