फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five-year-old girl was raped by a teenager, arrested

पांच वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया रेप, गिरफ्तार 

Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl was raped by a teenager, arrested
रेप - फोटो : अमर उजाला
गोला कोतवाली के एक गांव में बृहस्पतिवार को हुई घटना
विज्ञापन

किशोर के खिलाफ रेप का केस, बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई जिसमें रेप का आरोपी गांव का 14 वर्षीय किशोर है। घटना की जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास हुआ। शुक्रवार को पीड़ित बच्ची की बेवा मां ने कोतवाली में आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। 

क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर अकेली खेल रही थी। आरोप है कि गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर गांव के बाहर स्थित प्राइमरी स्कूल के बरामदे में ले गया। वहां पर आरोपी किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची और मां को आप बीती बताई। बच्ची की मां घटना की शिकायत करने आरोपी किशोर के घर पहुंची। वहां आरोपी के घर वालों ने बच्ची का इलाज कराने का झांसा देकर उसे कार्रवाई करने से रोक दिया। आरोपी पक्ष ने जब इलाज नहीं कराया तो शुक्रवार को बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंचकर मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी किशोर के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल एसएन द्विवेदी ने बताया कि आरोपी नाबालिग है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed