{"_id":"585691ab4f1c1bab60c05eff","slug":"five-vicious-crooks-arrested-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, चालान भेजा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बदमाश्ा पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
- शहर में एक ज्वैलर्स को लूटने की बना रहे थे योजना
- पकड़े गए एक बदमाश पर दर्ज हैं हत्या, लूट के 20 मामले
पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए पांच बदमाशों का पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पांच तमंचा, कारतूस और 10,600 रुपये नगर बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों पर हत्या, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि जिले में हो रही घटनाओं पर अंकशु लगाने के लिए गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। शहर में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में सदर पुलिस की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सायं करीब पौने आठ बजे मोहल्ला रामनगर स्थित खाली पड़े मैदान पर घेर लिया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने घेराबंदी की और सीतापुर जिले के थाना महोली के गांव चतुरइया निवासी रवि शुक्ला उर्फ गुड्डन, सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवपुरी मेला मैदान निवासी श्याम मिश्रा, थाना फरधान के गांव सराय निवासी रणधीर प्रताप सिंह वर्मा, सुरेंद्र कुमार भुर्जी और मोहल्ला रामनगर निवासी उमेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रवि शुक्ला की फेट में तमंचा लगा था। पुलिस के दौड़ाते वक्त तमंचे से चली गोली रवि के एक पैर की जांघ में धंस गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने चार तमंचा 315 बोर, नौ जिंदा कारतूस, छह खोखा, एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और 10,600 रुपये की नगदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद नगदी हफ्ते भर विकास भवन के पास से मोहल्ला महाराजनगर निवासी जाकिरा से लूटी गई थी। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पांचों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश रवि शुक्ला के खिलाफ हत्या, लूट के 20, श्याम मिश्रा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का एक-एक, रणधीर प्रताप सिंह वर्मा के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास के नौ, सुरेंद्र कुमार भुर्जी और उमेश कुमार मिश्रा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का एक-एक मुकदमा दर्ज है।