फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five home ash, a scorching

पांच घर राख, एक झुलसा

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/मझगईं।
ब्यूरो/मझगईं। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Five home ash, a scorching
अाग - फोटो : अमर उजाला
हुआ हजारों का नुकसान, खानाबदोश हुए पीड़ित
विज्ञापन

लोकनपुरवा गांव में लगी आग में पांच घर जलकर राख हो गए। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।  सपा नेता, प्रधान के पति, चौकी इंचार्ज आदि ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है।
लोकनपुरवा निवासी कल्लू के घर की घारी में बुधवार रात  करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। सो रहे घरवाले आंच से जग गए और तेज लपटें उठती देख सभी बदहवास होकर भागने लगे। हवा तेज होने से आग ने विकराल रूप धारण कर  जसकरन, राजपाल, गुरमेल, देशराज आदि के छप्पर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में जसकरन झुलस गया और घर में रखी करीब नौ हजार की नकदी भी जल गई। अग्निपीड़ितों ने बताया कि आग इतनी तेज थी की जान बचाने के सिवा और कुछ नहीं बचा पाए।  उनका सारा घरेलू सामान जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे सपा नेता वहीद खां, प्रधान के पति सत्यवान सिंह, रामकुमार भार्गव, दिलीप ओझा, चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने अग्निपीड़ितों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

तीन बीघा गन्ना जला
तिकुनियां। ग्राम मुंजहा निवासी देशराज के गन्ने के खेत में दोपहर बाद गन्ने की फसल में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे पड़ोसी किसानों का गन्ना जलने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे से करीब तीन किलीमीटर दूर स्थित ग्राम मुंजहा निवासी देशराज का गांव से कुछ दूरी पर गन्ने का खेत है। दोपहर बाद उनके खेत में आग लग गई। खेत में धुंआ देखकर गांव के लोग दौड़कर खेत पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए खेत की ट्रैक्टर से जुताई की तथा ट्यूबवेल से पानी डाला तब जाकर ग्रामीण खेत को बुझा सके आग बुझ सकी। इससे पड़ोसी किसानों का गन्ना जलने से बच गया। पीड़ित देशराज ने बताया कि उसके खेत में किसी ने रंजिशन आग लगाई है। उसने आग लगने की सूचना लेखपाल और पुलिस को दी है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed