{"_id":"586a58114f1c1b0f78158600","slug":"financial-irregularities-caught-in-the-secretary-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितताओं में फंसे सेक्रेटरी सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वित्तीय अनियमितताओं में फंसे सेक्रेटरी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाली निर्माण में 2.11 लाख गबन का आरोप
डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत दतेली में नाली निर्माण की धनराशि 2.11 लाख रुपये गबन करने के आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) को सस्पेंड कर दिया है। जबकि पलिया ब्लाक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी की है।
मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत दतेली में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने नाली निर्माण में धांधली के अलावा शौचालय, आवास और खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मितौली एसडीएम और तहसीलदार ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों और व्यय की गई धनराशि की जांच की थी। जांच में नाली निर्माण के नाम पर 2.11 लाख रुपये गबन पाया गया। डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय ने शोकाज नोटिस के जरिए ग्राम पंचायत अधिकारी पुत्तीलाल से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक जवाब न होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं पलिया ब्लाक में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ अनियमितताएं की शिकायतें मिली हैं, जिस पर डीपीआरओ ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।