फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man caught for harassing woman over unrequited love

Delhi News: एकतरफा प्यार में परेशान करने वाला धरा

Wed, 26 Aug 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Man caught for harassing woman over unrequited love
पूर्वी दिल्ली। एकतरफा प्यार में महिला को परेशान कर रहे एक युवक को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की पहचान जीतू कुमार के रूप में हुई है। दरअसल पीड़िता पहले आरोपी के पड़ोस में रहती थी। यहीं से आरोपी उससे एकतरफा चाहने लगा। परेशान करने पर पीड़िता ने न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत भी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपना घर बदलकर उत्तर-पूर्वी जिले में शिफ्ट कर लिया। आरोपी ने अलग-अलग समय में पीड़िता के नाम से करीब 16 इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील वीडियो और फोटो डालकर पीड़िता को बदनाम करने लगा। यहां तक कि इंस्टाग्राम आईडी के लिंक पीड़िता के पति और रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी जीतू के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि उनकी टीम को 24 साल की एक महिला ने शिकायत दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed