{"_id":"9e58f2a42488890e606fa8e1e726532e","slug":"father-was-killed-by-son-doughter-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ मिलकर बाप को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ मिलकर बाप को मार डाला
महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बेटे ने संपत्ति के बंटवारे से नाखुश होकर अपने पिता की जान ले ली। हत्या में पत्नी ने भी अपने पति का बखूबी साथ निभाया। लालच में हुए रिश्तों के कत्ल की घटना सुंदरवल कस्बे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के छोटे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे में रहने वाले 55 वर्षीय तहव्वुुर हुसैन के दो बेटे हैं। पत्नी की मौत के बाद तहव्वुर अपने छोटे बेटे मेराज के साथ रह रहे थे। उनका बड़ा बेटा अतहर अपने परिवार समेत पास ही दूसरे घर में रहता था। अतहर का चाल चलन ठीक न होने के चलते तहव्वुर ने अपनी पांच एकड़ जमीन से डेढ़ एकड़ छोटे बेटे और इतनी ही जमीन बड़े बेटे को दे रखी थी। पुलिस के मुताबिक अतहर को आशंका थी कि उसका पिता अपने हिस्से की शेष जमीन छोटे बेटे को दे देगा। इससे आए दिन परिवार में झगड़ा होता था। बात अपने हक में होता न देख अतहर ने पिता को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। सीओ धौरहरा मनोज यादव ने बताया शनिवार को मेराज अपने परिवार समेत ससुराल गया था। आरोप है कि उसी रात अतहर और उसकी पत्नी ने घर में सो रहे तहव्वुर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होते ही रात में पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शक के आधार पर पुलिस ने अतहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कुबूल करते हुए सारी कहानी उगल दी।
अपने ही बनाए जाल में फंस गया अतहर
चौकी इंचार्ज छोटे लाल ने बताया कि आरोपी अतहर ने देर रात चौकी पुलिस को फोन कर भाई के खिलाफ अपने बच्चे के अपहरण की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मामला झूठा निकला। पुलिस ने पास ही खून पड़ा देख पूछताछ की। शंका हुई तो कड़ाई से पूछा गया जिससे अतहर टूट गया। पूछताछ में उसने जमीन के लालच में पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या की बात मानी है। साथ ही पुलिस की एक टीम उसके भाई के ससुराल भी पहुंची और उससे पूछताछ कर साथ ले आई। पिता का रक्तरंजित शव देख मेराज के होश उड़ गए।