फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   False report that a father and son in custody

झूठी रिपोर्ट दर्ज करने वाले पिता-पुत्र हिरासत में 

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
False report that a father and son in custody
जेल में भिड़े कैदी - फोटो : Demo Pic
- दोनों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का झूठा मुकदमा लिखाने वाले सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव ककराही निवासी सतीश वर्मा और उसके जीवित बरामद हुए पुत्र सतीश वर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अब दोनों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में कार्रवाई करेगी।

बतादें कि थाना हरगांव क्षेत्र के गांव ककराही निवासी विपिन वर्मा 26 अक्तूबर 2014 को दूध लेकर लखीमपुर आया था, फिर वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों को तलाश के दौरान उसकी बाइक और दूध के डिब्बे मिल गए थे। सदर कोतवाली पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर विपिन वर्मा के पिता सतीश वर्मा ने अदालत में अर्जी देकर पुत्र की हत्या करने का थाना खीरी के गांव बेलहरी निवासी विजय, अंबरसोत निवासी मोहन और बाजूडीहा निवासी बिल्लू सिंह पर आरोप लगाया था। 12 सितंबर को कोर्ट ने तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसके जीवित होने की जानकारी मिली। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने जब मृतक बताए जा रहे विपिन का नंबर ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली। इस बीच वह अपनी पत्नी और पिता आदि से बातचीत भी करता रहा और जम्मू से पिता के खाते में पैसे भी भिजवाता था। बुधवार को वह अपनी रिश्तेदारी में आया था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए विपिन के पिता का कहना है कि उसकी आरोपियों से पुत्री की विदाई को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते सबक सिखाने के लिए उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। दोनों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके बाद झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed