{"_id":"58ca9b364f1c1b4f7d32afa3","slug":"fall-from-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से गिरकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ/रजागंज।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलौनी लकड़ी लेने जंगल गया था युवक
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाल्हापुर के गांव रसूलपुर निवासी एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रसूलपुर निवासी देवीदयाल (32) दोपहर को जलौनी लकड़ी लेने पास के जंगल में गया था, जहां वह लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार और गांव के लोग उसे उठाकर आनन फानन में सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में देवीदयाल की मौत से कोहराम मच गया। सीएचसी में मौजूद मृतक के भाई मनीराम, पृथ्वीपाल, संजय, संतराम, इंद्रपाल ने बताया कि वे सात भाई थे। जिसमें देवीदयाल पांचवें नंबर का था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी नीलम, पुत्री जूली(10), पुत्र अंशू (5) को छोड़ गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली एसआई राजकुमार ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र गिरि, केतन सक्सेना, दिनेश कुमार ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।