फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Entered from the back of truck Pick-up , a dead

ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप एक मरा

Tue, 24 Feb 2015 07:11 PM IST
फरधान
फरधान Updated Tue, 24 Feb 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Entered from the back of truck Pick-up , a dead
फरधान थाने के सामने 15 दिन से सड़क पर खड़े ट्रक में लखीमपुर की ओर जा रही पिकअप पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिकटिहा निवासी 30 वर्षीय सुशील, युवराज समेत चार लोग पिकअप से सोमवार की रात करीब 11 बजे लखीमपुर से अपने गांव लौट रहे थे। बताते हैं फरधान में थाने के सामने 15 दिन से सड़क पर खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से घुस गई। हादसे में पिकअप में सवार सुशील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक अनिरुद्ध ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को सूचना दी। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। रात में जख्मी युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने सुशील की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पिकअप चालक अनिरुद्ध के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। जिस ट्रक से यह हादसा हुआ उसे मंगलवार को थाने के सामने से हटा दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed