{"_id":"58bafdea4f1c1b1c5e83078a","slug":"elsewhere-in-the-city-firing-rumors-were-flying-somewhere-assaulted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कहीं गोली चलने तो कहीं मारपीट की उड़ती रहीं अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में कहीं गोली चलने तो कहीं मारपीट की उड़ती रहीं अफवाह
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
cerfew
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसपी बोले, अफवाहों पर न दें ध्यान
शहर में शनिवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान हालात पूरी तरह सामान्य रहे, बावजूद इसके पूरे दिन कहीं गोली चलने तो कहीं मारपीट की अफवाह उड़ती रहीं। अफवाहों को लेकर पुलिस अफसर हलकान रहे और हूटर बजाती उनकी गाड़ियां दौड़ती रहीं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, उनका कहना हैै कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार की शाम हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान तोड़फोड़ और आगजनी के साथ दो लोग घायल हो गए थे। गुरुवार की रात से पुलिस ने शहर में कर्फ्यू लगाकर धड़पकड़ तेज कर दी थी। लखनऊ के कमिश्नर, आईजी और डीआईजी ने डेरा डाल दिया। शुक्रवार को प्रशासन ने कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी। इस दौरान सबकुठ ठीक ठाक रहा। इस दौरान लखीमपुर की सड़कों पर शांति मार्च निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान भी किया गया। शनिवार को सुबह छह बजे से कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान रोज की तरह दुकानें खुलीं पर इस दौरान अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।