फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephants in the form Chaukdha Rundi sugarcane crop

चौखड़ा फार्म में हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगई।
अमर उजाला ब्यूरो मझगई। Updated Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Elephants in the form Chaukdha Rundi sugarcane crop
elephant - फोटो : अमर उजाला
 दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर आए लगभग 10 से ज्यादा जंगली हाथियों ने चौखड़ा फार्म में आतंक मचाते हुए गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने किसानों की लगभग चौदह एकड़ गन्ने की फसल को रौंद डाला। किसानों ने गोला पटाखा दागकर हाथियों को भगाया।
विज्ञापन

गांव चौखड़ा फार्म में खेतिहर इलाके में दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए कई हाथियों ने कस्बे के पूर्व प्रधान रामशंकर पांडे के फार्म के पास सुखदेव सिंह, जगपाल, सुरेन्द्र सिंह, प्रगट सिंह, भीमा, रामशंकर पांडे आदि किसानों के गन्ने की फसल को पैरों से रौंद बर्बाद कर दिया। हाथियों के आतंक की मिली सूचना पर किसान ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर गोला पटाखा दगाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद जंगल में भगाया। किसानों ने बताया कि हाथियों के उत्पात में करीब चौदह एकड़ गन्ने की फसल नष्ट हो गई। हाथियों द्वारा किए गए नुकसान के मुआवजे की मांग किसानों ने वन विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed