{"_id":"5853fbff4f1c1b686f64cc52","slug":"elderly-man-was-killed-in-mysterious-circumstances-mutilated-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की शाम को घर से गया था गोला
शहर के मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसका क्षत-विक्षत शव सीतापुर रोड पर ओयल चौकी क्षेत्र के गांव बाबागंज के पास सड़क पर मिला, जिससे सड़क हादसा मानकर पुलिस जांच कर रही है। जबकि परिवार वाले हादसे को नकारते हुए साजिश की आशंका जता रहे हैं।
एलआरपी रोड स्थित कनौजिया कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय अवधेश कुमार रस्तोगी उर्फ अट्टू बृहस्पतिवार की शाम चार बजे घर से गोला जाने के लिए निकले थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को फोन से अवधेश का शव मिलने की सूचना मिली। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र अभिषेक ने बताया कि आखिरी बार मोबाइल से साढ़े आठ बजे बात हुई थी, जब वह गोला से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव को ढोने वाले कमरू ने परिवार वालों को मौत की सूचना दी, तब जानकारी हुई। मृतक के पास से मोबाइल नहीं मिला है। मृतक के पुत्र ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। पांच दिसंबर को मैजिक की टक्कर से घायल गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर मूर्तिहा निवासी 30 वर्षीय महेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के लिए लखनऊ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।