फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elderly man was killed in a road accident

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
Elderly man was killed in a road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मैजिक से गांव जा रहे थे रुकम सिंह
विज्ञापन

पिकअप के ओवरटेक करने से हुई घटना

पीछे से ओवरटेक कर रही पिकअप की चपेट में आने से मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसपर सवार सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के गांव टिकौना निवासी 60 वर्षीय रुकम सिंह घायल हो गए। नकहा सीएचसी से रेफर होने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। 

थाना लहरपुर के गांव टिकौना निवासी रुकम सिंह लखीमपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह सुबह मौजिक से अपने पैतृक गांव टिकौना जमीन देखने जा रहे थे। छोटे भाई विमल सहाय ने बताया कि डनपुरवा और रमुवापुर के पास पीछे से आ रही पिकअप ने मैजिक को ओवरटेक किया। इस दौरान अनियंत्रित हुई मैजिक सड़क किनारे जाकर खाईं में पलट गई। हादसे में रुकम सिंह घायल हो गए। घायल को नकहा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वालों ने उन्हें लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक पुत्र चंदेश और दो पुत्रियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed