फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight stolen bike Recovered , one arrested

आठ चोरी गई बाइक बरामद, एक दबोचा

Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी गई बाइकों के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। बाइक चोरी के बड़े खुलासे से खुश होकर एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि नगर और क्षेत्र में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोर गिरोह को पकड़ने के लिए कोतवाल नेमचंद गंगवार ने एसएसआई तपेश्वर सागर अलीगंज चौकी इंचार्ज शंखधर भट्ट, एसआई संजीव दुबे और शैलेंद्र सिंह समेत कई सिपाहियों की दो टीम गठित की थीं। रात्रि गश्त के दौरान सुबह चार बजे दोनों पुलिस टीम लखीमपुर रोड स्थित भल्लिया तिराहे पर थीं। तभी भल्लिया गांव की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति को आते देखकर पुलिस ने रोक लिया। रात में बाइक से जाने का कारण और कागज मांगने पर वह बहाने बनाने लगा। कड़ाई से पूछने पर उसने हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सकेथू निवासी छोटे सिंह अपना नाम पता बताया। उसके पास मिली बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि गांव निवासी सूरज सिंह उसका सहयोगी है। दोनों मिलकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। छोटे सिंह ने तीन बाइक अपने घर से बरामद कराईं। पुलिस के दबिश देने पर सूरज सिंह घर से भाग निकला। पुलिस ने उसके घर से चार बाइक बरामद की। एसपी ने अपनी तरफ से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही दूसरे आरोपी सूरज को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक देख खिला चेहरा
नगर के वीरेंद्रनगर कॉलोनी निवासी नीरज वर्मा ने पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइकों में अपनी बाइक देखी तो उनका चेहरा खिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed