फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa elephant Railway station violence

जंगली हाथियों का दुधवा रेलवे स्टेशन पर उत्पात

Thu, 05 Nov 2015 06:59 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Thu, 05 Nov 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
जंगली हाथियों के एक झुंड ने दुधवा कैंपस के पास रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर खूब उत्पात किया और उन्होंने यहां रेल विभाग और फारेस्ट के क्वार्टरों की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेल और पार्क कर्मियों ने उन्हें खदेड़ा। तब जाकर यहां के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की देरशाम पार्क से निकला एक हाथियों का झुंड पहले तो दुधवा कैंपस के पास रेलवे स्टेशन जा पहुंचा और वहां खूब उत्पात किया। उन्होंने यहां गेटमैन श्याम बिहारी के क्वार्टर की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। इससे रेलवे के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने भाग कर छतों पर शरण ली। इसके बाद हिम्मत कर उन्हें रेल कर्मियों ने खदेड़ा। फिर हाथियों का झुंड दुधवा के फारेस्ट अस्पताल और रेस्ट हाउस के पास पहुंचा और यहां भी दीवारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे यहां भी हड़कंप की स्थिति रही। काफी देरबाद पार्क कर्मियों ने उन्हें मशक्कत कर खदेड़ा।
विज्ञापन

मशानखंभ में तहस नहस की फसलें
जंगली हाथियों के एक झुंड ने आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र के गांव मशानखंभ के खेतीहर इलाके में जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने यहां किसानों की फसलों को तहस नहस कर डाला। किसान इससे बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2008 और 10 में भी रेलवे स्टेशन पर कर चुके हैं उत्पात
जंगली हाथी वर्ष 2008 और 10 में भी दुधवा रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचा चुके हैं। उन्होंने यहां कई क्वार्टरों की दीवार तोड़ डाली थी। रेल कर्मियों को खदेड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed