{"_id":"56f034724f1c1b4215f14d25","slug":"duanni-charred-and-black-hamlet-house-in-the-village-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुअन्नी और कालीपुरवा गांव में 29 घर जले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुअन्नी और कालीपुरवा गांव में 29 घर जले
अमर उजाला ब्यूरो, महेवागंज।
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निकांड से लाखों का नुकसान, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ग्रामीण
सदर कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में भीषण आग लगने से 29 घर जलकर राख हो गए। तेज हवा के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कत आई। लाखों के नुकसान का अनुमान है। अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सर्वे कराकर पीड़ितों को सहायता का आश्वासन दिया है।
सदर तहसील के मकसोहा ग्राम पंचायत के दुअन्नी गांव निवासी बालक राम के घर में सोमवार की दोपहर खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। इस बीच चल रही तेज हवाआें से आग फैलती चली गई। कुछ ही देर में कई घर आग की चपेट में आ गए। जिससे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक अमर सिंह, राम जीवन, रामू, करनपाल, सालिक राम, सर्वेश, रामाधर, सतीश, करन सिंह, मान सिंह, धर्मेंद्र्र और मेवालाल समेत 29 लोगों के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस बीच सूचना मिलने पर अतिरिक्त एसडीएम पल्लवी मिश्रा और सदर तहसीलदार राजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियाें ने कानूनगां और लेखपाल को सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह को पीड़ितों के लिए भोजन की जिम्मेदारी सौंपी। इससे कुछ देर पहले महेवागंज के दलालनपुरवा निवासी इस्माइल के घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। जबकि कालीपुरवा में हसमत, जलालुददीन, कमरुदीन, हामिद, सबीना, बाल गोविंद, गोवर्धन और जमालुद्दीन समेत दस घर जलकर राख हो गए। आग में घर गृहस्थी का हजाराें का सामान जलकर राख हो गया। इस बाबत तहसीलदार राजीव शुक्ला ने बताया कि मौके पर जाकर आग में हुए नुकसान का जायजा लिया गया है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है।