{"_id":"f85518401e551b3b2a169db699f75562","slug":"driver-killed-in-the-accident-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में चालक की मौत, चार लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में चालक की मौत, चार लोग जख्मी
मितौली।
Updated Tue, 10 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज मार्ग पर सोमवार की अलसुबह डीसीएम और कार में आमने-सामने हुई
विज्ञापन
भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर
रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की अलसुबह करीब पांच बजे मितौली-मैगलगंज मार्ग पर रतहरी गांव के पास कार और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें कार चालक अजय पाल (30) निवासी इंदिरानगर थाना रामकोट जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार विनीत, धीरज निवासी शंकरपुर तथा नंगू, रामहेत निवासी इंदिरानगर बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें नंगू और रामहेत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय अपनेे साथी धीरज की ससुराल कारीबडेरी थाना मितौली आया था। वहीं से वापस जाते समय मैगलगंज की तरफ से आ रही डीसीएम से उनका कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।