फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   driver died in an accident

ट्रैक्टर खाईं में गिरा, चालक की मौत

Wed, 03 Feb 2016 08:12 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Wed, 03 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
driver died in an accident
भीरा निवासी 50 वर्षीय कुलविंदर सिंह शाहपुर गन्ना सेंटर से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉला से गन्ना ढुलाई का काम करते थे। कुलविंदर ट्रैक्टर से दो ट्राला जोड़कर प्रतिदिन चीनी मिल तक गन्ना ले जाते थे। बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे कुलविंदर अपने ट्रैक्टर में जुड़े दो ट्राले लेकर बिजुआ से आगे पहुंचे ही थे, तभी पीछे से गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे मनहरिया गांव के किसान धूम सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली के ओवरटेक करने के दौरान दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्राला जोड़े हुए ट्रैक्टर खंदक में जा गिरा, जिससे चालक कुलविंदर उसी के नीचे दब गए। जबकि दूसरा ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। इसी दौरान गुजर रहे चौकी के दरोगा सियाराम यादव ने तुरंत सूचना पुलिस को दी, वहीं सीएमओ की सूचना पर मेडिकल टीम भी पहुंच गई। ट्रैक्टर के नीचे चालक को निकालने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर टस से मस नहीं हुआ। इसी के बाद मौके पर चीनी मिल से पहुंची क्रेन की मदद से ट्रैक्टर हटाया गया, जिसके बाद चालक कुलविंदर को बाहर निकाला जा सका। डा. प्रवीन निगम और मेडिकल टीम एंबुलेंस से चालक को अस्पताल लेकर आई। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर विधायक विनय तिवारी भी बिजुआ पहुंचे। मौके पर राहत कार्य को देखने के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक ने मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया। हादसे के करीब दो घंटे बाद तक रास्ते से गन्ना हटाया जाता रहा, जिससे राजामार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बॉक्स....
बाइकों के होते हैं चालान, दो जड़ी ट्रालियों पर मेहरबानी
हादसे की एक वजह ओवरलोड दो जुड़ी ट्रालियां भी हैं। पुलिस महकमा आए दिन वाहन चेकिंग के नाम पर एक बाइक पर तीन लोगों के बैठे होने पर चालान काटती है, लेकिन सड़क पर ओवरलोड और दो ट्राला लेकर चल रहे ट्रैक्टरों पर मेहरबानी किसी से छिपी नहीं है। जबकि इन ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों से रास्ते से गुजरने वाले दूसरे वाहनों पर भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed